जयपुर: बस खंभे से टक्कर के बाद गिरा हाईटेंशन तार आग लगने से 3 लोग जिंदा जले 12 से ज्यादा झुलसे
जयपुर: शुक्रवार को दिल दहलाने की खबर सामने आईं जयपुर-दिल्ली बाइपास रोड पर अचरोल के पास एक वीडियोकोच बस 11 हजार केवी की हाइटेंशन लाइन के खम्भे से टकरा गई। इससे तार टूट कर वीडियोकोच बस पर गिर गया। जिसके बाद बस में करंट फैल गया और आग लग गई। इससे हादसे में 3 लोगों की झुलसने से मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। सभी को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चंदवाजी थाना पुलिस एसएचओ अनीता मीणा ने बताया कि घटना मुताबिक दोपहर 12 बजे की है। जिसमें12 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। जो 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे, उनमें से 3 ने अस्पताल में पहुंचने के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि दो की हालत गंभीर है। मृतकों के नाम सुगना देवी (30), भगवान सिंह (37) और नूर मोहम्मद (30) की मौत हो गई है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक बताया की बस दिल्ली से जब जयपुर की तरफ आ रही थी, तब रास्ते में जाम मिला। इस जाम से बचने के लिए ड्राइवर ने बस को रिवर्स करके रॉन्ग साइड से ले जाने की कोशिश की थी। इसी दौरान बस 11 हजार केवी की हाइटेंशन लाइन के खम्भे से टकरा गई। इससे तार टूटकर बस पर गिर गया। जिसके बाद बस में करंट फैल गया और आग लग गई।


