Electric Cars: महिंद्रा से लेकर मारुति तक नये साल पर लॉन्च करेंगे सस्ती इलेक्ट्रिक कार

Electric Cars: महिंद्रा से लेकर मारुति तक नये साल पर लॉन्च करेंगे सस्ती इलेक्ट्रिक कार

नई दिल्ली: भारत में पिछले कुछ सालों से दिग्गज कंपनियां अपनी इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च कर रही हैं। जैसे-जैसे नई इलेक्ट्रिक कारें भारत में लॉन्च हो रही हैं उनकी कीमत भी कम हो रही है। ऑटो कंपनियां अपने ग्राहकों को कम से कम कीमत में इलेक्ट्रिक कार उपलब्ध करवाएगी। अगले साल भारत में कुछ बेहतरीन इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च की जाने वाली हैं।

Mahindra eKUV100: महिंद्रा ईकेयूवी 100 एक कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार होगी। आपको बता दें कि महिंद्रा की इस इलेक्ट्रिक कार को 8.25 लाख रुपये में अगले साल लॉन्च किया जा सकता है। इस कार में लिक्विड कूल्ड बैटरी पैक दिया गया है। ग्राहकों को इस कार में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा जिससे ये महज 55 मिनट में 80 फीसद चार्ज हो जाएगी। इसमें 15.9 किलोवाट का लिक्विड कूल मोटर दिया गया है जो 54Ps की पावर 120NM टॉर्क के साथ जेनरेट करता है। इसमें फुल टच स्क्रीन इंफोंटमेंट सिस्टम दिया गया है। साथ ही साथ इसमें स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल फीचर भी दिया गया है। इसमें मैनुअल एयर कंडीशनिंग और रिमोट तथा सेंट्रल लॉक जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।