महंगाई पे महंगाई: जयपुर में घरेलू गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा 15 दिन के अंदर दूसरी बार बढ़ोतरी

महंगाई पे महंगाई: जयपुर में घरेलू गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा 15 दिन के अंदर दूसरी बार बढ़ोतरी

देश में कोरोनावायरस ने लोगो के जीवन को गहरा प्रभाव रहा है और ऊपर से ये महंगाई दिनों दिन बढ़ती जा रही हैं ऐसे में राजस्थान के जयपुर में फिर से गैस सिलेंडर प्र दामों पर बढ़ोतरी करी है। पेट्रोलियम और गैस कंपनियों ने मंगलवार को 15 दिन के अंतराल पर एक बार फिर गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की है। कंपनियों के इस निर्णय ने कोरोनाकाल में महंगाई से जूझ रहे आमजन के रसोई का बजट और बिगाड़ दिया। 2 दिसंबर को ही कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर पर 50 रुपए की बढ़ोतरी की थी, जबकि उस बात को अभी 15 दिन भी पूरे नहीं हुए कि एक बार फिर कंपनियों ने गैस सिलेंडरों की कीमतों में 50 रुपए बढ़ा दिये।

कंपनियों ने आज घरेलू गैस सिलेंडर पर 50 रुपए, जबकि कॉमर्शियल गैस सिलेंडर पर 36.50 रुपए की बढ़ोतरी की है। कीमत बढ़ोतरी के बाद आज राजधानी जयपुर में 14.2 किलोग्राम का घरेलू सिलेंडर 648 रुपए की जगह 698 रुपए में मिलेगा। वहीं 19 किलोग्राम का कॉमर्शियल सिलेंडर 1307 रुपए की बजाए 1343.50 रुपए में मिलेगा।