पायलट बोले- मैंने पद नहीं मांगा, जिन्होंने मेरे साथ मुद्दे उठाए, उन्हें पूरा सम्मान मिले

पायलट बोले- मैंने पद नहीं मांगा, जिन्होंने मेरे साथ मुद्दे उठाए, उन्हें पूरा सम्मान मिले

राजस्थान कांग्रेस में मची सियासी भगदड़ के बीच 33वें दिन रिवर्स गियर लगता दिखा। बगावत पर उतारू पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट दिल्ली से मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे अपनों के बीच जयपुर लौट आए। सिविल लाइंस स्थित बंगले पर साथी विधायकों के साथ प्रेस कांफ्रेंस की।

पायलट की वापसी पर गहलोत की पहली प्रतिक्रिया (यह भी पढ़ें)

पायलट ने कहा-मैंने अपने लिए कोई पद नहीं मांगा। लेकिन जिन विधायकों ने मेरे साथ रहकर मुद्दे उठाए उन पर सियासी द्वेषता व प्रतिशोध से कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। उन्हें पूरा सम्मान मिलना चाहिए। पद आते-जाते रहते हैं। मुझे इनका लालच नहीं है। मेरी राजनीति सत्य व सिद्धांतों पर आधारित है। खुद पर राष्ट्रद्रोह के केस को लेकर वे नाराज नजर आए। पायलट ने पूछा कि पार्टी को लेकर सवाल उठाना कहां का राष्ट्रद्रोह है?

श्री मित्र भारत समाज संस्थान शाखा डीग द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया (यह भी पढ़ें)

मैं 6 साल से अधिक समय तक पार्टी का अध्यक्ष रहा, संघर्ष किया और जिन लोगों ने उस दौरान संघर्ष किया उनके सम्मान की रक्षा करना मेरा काम है। पायलट सहित अब 19 कांग्रेसी बागी व 3 निर्दलीय भी लौट आए हैं।