कोविड के कारण अब कैट 2020 नए पैटर्न पर, पहली नेशनल परीक्षा जिसमें कोराना की वजह से बदलाव किए गए

कोविड के कारण अब कैट 2020 नए पैटर्न पर, पहली नेशनल परीक्षा जिसमें कोराना की वजह से बदलाव किए गए

कैट 2020 की रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ कर अब 23 सितंबर हो गई है। परीक्षा आयोजक आईआईएम इंदौर के मुताबिक कैट, 29 नवंबर को तीन सेशंस में आयोजित होगा। टेस्ट की रिवाइज्ड समय अवधि 120 मिनट यानी 2 घंटे की होगी।

इसमें तीन सेक्शन होंगे। सेक्शन 1 : बर्वल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, सेक्शन 2 : डेटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग, सेक्शन 3 : क्वांटिटेटिव एबिलिटी। हर सेक्शन के सवालों के लिए कैंडिडेट्स को 40 मिनट दिए जाएंगे।

एक सेक्शन में जवाब देते हुए वे दूसरे सेक्शन में स्विच नहीं कर पाएंगे। टेस्ट का फॉर्मेट समझने के लिए ट्यूटोरियल्स कैट की वेबसाइट पर अक्टूबर से उपलब्ध होंगे। अब तक कैंडिडेट्स पुराने पैटर्न से तैयारी कर रहे थे, ऐसे में बदलावों को लेकर उन्हें खास ध्यान देना होगा।