साेजत में लाेक अदालत ने बसाई परिवार की गृहस्थी
पाली/सोजत: जिला विधिक प्राधिकरण के बैनर तले शनिवार काे साेजत में आयाेजित हुई ऑनलाइन राष्ट्रीय लाेक अदालत एक परिवार की गृहस्थी काे वापस संवारने का साक्षी बनी। एक साल से दंपती के बीच आपसी कहासुनी के बाद अनबन चल रही थी। पत्नी पीहर बैठ गई। उसने अपने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला भी दर्ज करवा दिया था।
अपामार्ग ऋषिपंचमी पर्व विशेष। (यह बभी पढ़ें )
शनिवार काे दाेनाें पक्षाें काे बुलाया गया। वहां पर समझाइश के बाद दाेनाें रजामंद हाे गए। अपने बच्चों के भविष्य काे देखते हुए दाेनाें ने भविष्य में कभी भी झगड़ा नहीं करने का संकल्प लिया। इसके बाद अदालत मेें ही मिठाई मंगवाकर दाेनाें ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। वहीं एक-दूसरे काे माला भी पहनाई।
निजी स्कूलों को आर्थिक राहत पैकेज देने की मांग, दिया ज्ञापन (यह बभी पढ़ें )
सोजत के न्यायालय परिसर मे जिला विधिक प्राधिकरण के निर्देशानुसार आयोजित ऑनलाइन लोक अदालत में एडीजे सोजत ओम प्रकाश की अध्यक्षता में सदस्य पंकज त्रिवेदी की बेंच ने जेएम कोर्ट, एसीजेएम कोर्ट, एडीजे कोर्ट सोजत एवं जैन कोर्ट मारवाड़ जंक्शन के विभिन्न प्रकरणों की ऑनलाइन माध्यम से पक्षकारों के बीच समझाइश कर विचाराधीन प्रकरणों को लोक अदालत में निस्तारित किया गया। इसी प्रकार कोरोना संक्रमण काल के दौरान आयोजित प्रथम लोक अदालत मैं ऑनलाइन माध्यम से 113 पोस्ट लिटिगेशन प्रकरण निस्तारित करते हुए 44 लाख 86 हजार 426 रुपए की अवार्ड राशि पारित की गई।


