जोधपुर/घंटियाली: बूंगड़ी में चाखू पुलिस को बंधक बनाया एएसआई सहित दो कांस्टेबल घायल

जोधपुर/घंटियाली: बूंगड़ी में चाखू पुलिस को बंधक बनाया एएसआई सहित दो कांस्टेबल घायल

जोधपुर/घंटियाली: चाखू पुलिस थाना के एएसआई व दो कांस्टेबल को शुक्रवार शाम को बुगड़ी गांव में एक घर में बंधक बना लिया और मारपीट की। दोनों घायल हो गए। फलोदी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने 21 जनों के खिलाफ राजकार्य में बांधा पहुंचाने, कर्मचारियों के साथ मारपीट करने, सरकारी वाहन में तोड़फोड़, पुलिस को बंधक बनाने ,अपहरण का मामला दर्ज किया है।

साेजत में लाेक अदालत ने बसाई परिवार की गृहस्थी (यह बभी पढ़ें )

फलोदी सीओ पारस सोनी ने बताया कि चाखू थाने में कोलायत पुलिस थाना क्षेत्र के झझू निवासी मेघाराम पुत्र रमणाराम नायक उनके भाई थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दी कि मेरी पुत्री रतना की शादी दो माह पूर्व बूंगड़ी निवासी हीराराम पदमाराम के साथ हुई थी। अब रतना के साथ इनके पति ससुर वगैरा, मारपीट करके घर में बंद कर दिया है। जिस जांच पर चाखू एएसआई भंवरलाल विश्नोई सहित कांस्टेबल परसाराम, व वाहन चालक हनुमानाराम परिवादी के साथ बूंगड़ी पहुंचे तो रतना तो पिता की गाड़ी में बैठ गई।

निजी स्कूलों को आर्थिक राहत पैकेज देने की मांग, दिया ज्ञापन (यह बभी पढ़ें )

एएसआई मय टीम जांच करने लगे इतने में हीराराम पुत्र पदमाराम, पदमाराम पुत्र मालाराम, गणपतराम पुत्र मालाराम,बलवीर पुत्र पदमाराम,गोकुलराम पुत्र रामूराम,शिवराम पुत्र मालाराम, नेनाराम पुत्र अनाराम, खेमाराम पुत्र अनाराम, टीकूराम पुत्र अनाराम,भूराराम पुत्र सालूराम, जीवणराम पुत्र सोनाराम, रूपाराम पुत्र देवाराम, हड़मानराम पुत्र मांगीलाल, मालाराम पुत्र मेघाराम सहित इनकी औरत किशना, शारदा, समुदेवी, कमला, सारू, सुमन लाली, समुदेवी सहित इनके अड़ोस पड़ोस के लोग के 15-20 व्यक्तियों ने शराब के नशे में धारदार हथियार लाठी लेकर पुलिस की गाड़ी का घेराव कर पुलिस के साथ जान से मारने की नीयत मारपीट शुरू कर दी।

अपामार्ग ऋषिपंचमी पर्व विशेष। (यह बभी पढ़ें )

वहीं सरकारी जीप को भी तोड़फोड़ कर एएसआई भंवरलाल, कांस्टेबल परसाराम, व चालक हनुमान राम को घसीट कर हीराराम के घर में ले जाकर बंधक बना लिया। की प्राइवेट गाड़ी के साथ भी तोड़फोड़ शुरू कर दी। जिसमें एएसआई भंवरलाल लहूलुहान होकर नीचे गिर गया। चार हजार रुपये सहित मोबाइल फोन भी लूट लिया। सरकारी गाड़ी के कांच तोड़ दिए।