कोरियन लड़कियों की तरह आपको भी चाहिए ग्लासी स्किन, तो फॉलो करिए ये स्किन केयर रूटीन
Like Korean girls, if you also want glassy skin, then follow this skin care routine
आजकल लड़कियों में 'के' ब्यूटी ट्रेंड कर रही है. हर लड़की चाहती है कि उसके गाल शीशे (glassy skin) की तरह चमके. ऐसे में आज हम आपको यहां पर कोरियन ब्यूटी (korean beauty secrets) के कुछ जरूरी स्किन केयर रूटीन के बारे में बताएंगे, जिससे आप भी शीशे की तरह चमकदार गाल पा सकती हैं. तो चलिए जानते हैं कोरियन स्किन केयर टिप्स
चुकंदर का रस - chukander ras
नेचुरल ग्लो पाने लिए आप बीटरूट यानी चुकंदर का इस्तेमाल कर सकती हैं.इसमें मौजूद रस आपकी त्वचा को बिना किसी नुकसान के गुलाबी बनाने में मदद करेगा.
गुलाब फेस पैक - gulab face pack
गुलाब की पत्तियां पीसकर रोज फेस पर लगाने से चेहरे पर नमी आती है. इससे चेहरा पर पिंक ग्लो आता है. आप गुलाबजल को स्प्रे भी कर सकती हैं गालों पर. यह स्किन को हाइड्रेट रखता है.
शहद करे हाइड्रेट - nutrients in honey
आप गाल पर शहद भी लगा सकती हैं. आप कच्चे दूध में शहद मिलाकर चेहरे पर लगा सकती हैं. यह घरेलू नुस्खा आपकी स्किन को सोने की तरह निखार देगा.
ऐसे करें ब्लैक हैड्स रिमूव - blackhead remove
चेहरे पर अगर आपके ब्लैक हैड्स हैं, तो उन्हें रिमूव करें. हफ्ते मे दो बार स्किन एक्सफोलिएट का इस्तेमाल कीजिए. इसके बाद आप चेहरे पर टोनर लगाएं. टोनर से पीएच लेवल मेंटेन रहता है. इससे स्किन हाइड्रेट रहती है
Kumkum sharma 

