पेट्रोल पंप संचालक की हत्या-लूट का मास्टर माइंड एयू बैंक का रिलेशनशिप मैनेजर निकला
जयपुर: विश्वकर्मा में कूकर खेड़ा मंडी के सामने बैंक बिल्डिंग परिसर सोमवार सुबह पेट्रोल पंप संचालक को गोली मारकर बैग लूटने मामले में पुलिस ने बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2.86 लाख रुपए बरामद कर लिए। 1 आरोपी फरार है।
थानाधिकारी मांगी लाल विश्नोई का कहना है आरोपी चेतन गोकुलपुरा स्थित हनुवंत नगर, गौतमसिंह नागौर के कुचेरा, अभय सिंह इटावा व एयू बैंक का रिलेशनशिप मैनेजर विनीत सिंह गौड़ सीकर स्थित फतेहपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने मंगलवार देर शाम को आरोपी आईदान सिंह को नागौर में पकड़ लिया। डीसीपी प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया आरोपियों ने रिलेशनशिप मैनेजर के कहने पर निखिल गुप्ता के कंधे पर गोली मारकर 7 लाख से भरा बैग छीन ले गए थे।
वारदात के बाद एडिशनल डीसीपी बजरंग सिंह के नेतृत्व में स्पेशल टीमों को गठन कर दिया। इस दौरान वारदात के करीब तीन घंटे बाद ही करधनी थाने के कांस्टेबल अजेन्द्र सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि इस वारदात में चेतन, गोतम व आईदान शामिल हैं। दूसरी ओर, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (मीडिया पीआर एंड ब्रांड) मृणाल पुरोहित का कहना है कि घटना के आरोपी विनीत सिंह एयू बैंक का कर्मचारी नहीं है। वह निजी इंश्योंरेंस कंपनी का रिलेशनशिप एग्जिक्यूटिव है।


