छुईमुई का पौधा..... व इसके लाभकारी गुण ...।

newslight

छुईमुई का पौधा..... व इसके लाभकारी गुण ...।
छुईमुई का पौधा..... व इसके लाभकारी गुण ...।
छुईमुई का पौधा..... व इसके लाभकारी गुण ...।

#छुईमुई #लाजवंती #शर्मीली #Mimosa_pudica

बच्चों का अति प्रिय पौधा छुई-मुई कोई साधरण पौधा नही...इसकी जड़ों से लेकर बीज,पत्तियाँ,फूल सभी का औषधीय उपयोग होता आया है .......छुई-मुई पुरे भारतवर्ष में आसानी से मिल जाती हैं,पर अत्यधिक कीटनाशकों व घांस जलाने वाली दवाइयों के कारण छुई मुई अब गांव से गायब होने लगी हैं....।

पारिजात का पेड़...!! कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने लगाया...!!! (इसके बारे में जानैं)

नमी वाली जगह छुई मुई के लिए अधिक उपयुक्त होती है.... इस पर सुंदर गुलाबी फूल लगते है .....छुईमुई की पत्तियों को आप जैसे छुएंगे वैसे ही इसकी पत्तियां शर्माकर सिकुड़ने लगती हैं .....इसकी इसी ख़ूबी के कारण इसे लाजवंती, लजौली, शर्मीली या छुईमुई भी कहकर पुकारते हैं...।

मधुमेह की दवा इन्सुलिन प्लांट ...!! (इसके बारे में जानैं)

#औषधीय_उपयोग.....
एक शोध के अनुसार छुई-मुई की पत्तियों और जड़ों में एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण होने के कारण यह कई रोगों से लड़ने में सक्षम है.......खांसी होने पर इसके जड़ के टुकड़ों के माला बना कर गले में पहन ले..जड़ के टुकड़े त्वचा को छूते रहें,बस इतने भर से खांसी व गला ठीक हो जाता है ..... इसकी जड़ चूसने से खांसी ठीक होती है .....व पत्तियां चबाने से भी गले में आराम आता है..।

.#मधुमेह के रोगियों को छुई-मुई का काढ़ा पिलाने से आराम मिलता है........... नपुंसकता व शारीरिक कमजोरी में इसका सेवन काफी लाभप्रद हैं…यदि किसी को घाव हो जाए तो छुई मुई की जड़ का 2 ग्राम चूर्ण दिन में तीन बार गुनगुने पानी के साथ पीने से घाव जल्दी भरने लगता हैं.......#टॉन्सिल्स की समस्या होने पर छुई मुई की पतियों को पीस कर दिन में दो बार गले पर लगाने से तुरंत राहत मिलता है...।

औषधीय गुणों से परिपूर्ण है लाजवंती से जुड़ी कोई जानकारी हो तो अवश्य साझा करें...।