मोबाइल गेम:ऑग्मेंटेड रियलिटी कम्पनी क्रिकी ने रिलायंस जियो के साथ मिलकर लॉन्च किया 'यात्रा' गेम
भारत में एक नया गेम लॉन्च होने जा रहा है यह ऑग्मेंटेड रियलिटी मोबाइल गेमिंग कंपनी क्रिकी ने रिलायंस जियो के साथ मिलकर लॉन्च किया गया है। इस गेम को नई दुनिया की नई "यात्रा" की टैग लाइन दी गई है। जियो ने इसकी सीरीज ए के लिए फंडिंग भी की थी, जिसे वो 22 मिलियन डॉलर (करीब 163 करोड़ रुपए) तक ले गई थी। इस गेम को गूगल प्ले स्टोर और iOS स्टोर से फ्री डाउनलोड कर सकते हैं।
इस गेम में खिलाड़ी अपने मोबाइल के कैमरा के साथ एडवेंचर से भरी काल्पनिक दुनिया में जाएंगे, जहां राक्षस सेना को हराने के लिए वे अपनी यात्रा शुरू करेंगे। वे धनुष और तीर, चक्र, बिजली और आग के गोले आदी हथियारों का इस्तेमाल कर सकते हैं। खिलाड़ियों को गेम की अलग-अलग स्टेप पर पहेलियां सुलझानी होंगी।


