Nissan Magnite की 11000 रुपये में शुरू हुई बुकिंग कल भारत में होगी लॉन्च
नई दिल्ली: Nissan Magnite Bookings निसान भारत में कल अपनी नई सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Magnite को लॉन्च करने जा रही है, बेहद ही आकर्षक लुक और दमदार इंजन से लैस इस कार की बुकिंग देशभर के डीलरशिप पर आज से शुरू हो चुकी है। आज ही इस कार को महज 11,000 रुपये की राशि पर बुक कर सकते हैं। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी इसे 6 लाख रुपये एक्स-शोरूम के आसपास से शुरू हो सकती है।
चार वैरिएंट के साथ मिलेंगे ये फीचर्स: मैग्न्नाइट काफी महत्वपूर्ण प्रोडक्ट है, कंपनी इस कार को चार वैरिएंट XE, XL, XV, और XV (प्रीमियम) में लॉन्च करेगी। इस कार में बतौर फीचर्स फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, सात-इंच के TFT मल्टी-सूचना डिस्प्ले (MID), ऑटोमैटिक एसी, रियर एसी वेंट, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, क्रूज़ कंट्रोल, पुश-बटन स्टॉप/स्टार्ट, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, एम्बिएंट लाइटिंग, एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ आठ-इंच की टचस्क्रीन और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम आदि का विकल्प दिया जाएगा।
माइलेज की जानकारी: निसान मैग्न्नाइट के माइलेज की बात करें तो इसका 1.0 लीटर पेट्रोल मॉडल 18.75kmpl, 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल (MT)पर 20kmpl, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल (CVT) पर 17.7kmpl माइलेज देने में सक्षम होगा।


