मोटो G9 पावर फोन भारत में 8 दिसंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा

मोटो G9 पावर फोन भारत में 8 दिसंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा

मोटो कम्पनी यूरोपीय बाजार के बाद भारत में जल्द ही मोटो G9 पावर फोन लॉन्च करने जा रही है। भारत में 8 दिसंबर, दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। 8 दिसंबर को भारत में लॉन्च होगा। कंपनी ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की और फ्लिपकार्ट पर इसका डेडिकेटेड पेज भी जारी किया। मोटो G9 पावर को सबसे पहले यूरोप में EUR 199 (लगभग 17,400 रुपए) में 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया था। यह इलेक्ट्रिक वॉयलेट और मैटेलिक सेज कलर ऑप्शन में आता है।

मोटो G9 पावर, स्टॉक एंड्रॉयड 10 पर चलता है। इसमें 6.8 इंच का एचडी प्लस (720x1640 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर पर काम करता है और इसे 4 जीबी रैम के साथ के साथ जोड़ा गया है। इसमें ऑनबोर्ड 128 जीबी का स्टोरेज मिलता है, जिसे माइक्रो-एसडी कार्ड से स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोन में तीन रियर कैमरे मिलेंगे, जिसमें f/1.79 लेंस के साथ 64MP का प्राइमरी सेंसर, f/2.4 लेंस के साथ 2MP का मैक्रो सेंसर और f/2.4 लेंस के साथ एक 2MP का डेप्थ सेंसर मिलता है। सेल्फी के लिए f/2.2 लेंस के साथ 16MP का कैमरा है। मोटो G9 पावर में 6000mAh की बैटरी है, जो 20W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी, 3.5 मिमी ऑडियो जैक और 4जी एलटीई शामिल हैं। फोन का 221 ग्राम वजनी और 9.66 मिमी मोटा है।