पुजारी को जिंदा जलाने के मामले में कैंडल जलाकर किया प्रदर्शन

पुजारी को जिंदा जलाने के मामले में कैंडल जलाकर किया प्रदर्शन

विप्र सेना की ओर से सपोटरा में पुजारी की हत्या के विरोध परशुराम सर्किल पर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रवक्ता कपिल दाधीच ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश अध्यक्ष दिनेश दादिया, सुरेश पारीक,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मोनिका तिवारी माहिया दाधीच बजरंग शर्मा अमित पुजारी , कुलदीप आजाद, रविकांत तिवारी शामिल थे।

नीमकाथाना करौली (सपोटरा) के बूकना गांव में पुजारी को जिंदा जलाकर हत्या करने के मामले में विप्र संगठनों ने नाराजगी जताते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ब्राह्मण नेताओं ने कहा कि ऐसी घटना सभ्य समाज के लिए दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है। बूकना गांव में पुजारी बाबूलाल वैष्णव राधाकृष्ण मंदिर में पूजा करते थे। मंदिर की जमीन कब्जाने के लिए आरोपियों ने पेट्रोल डालकर पुजारी को जिंदा जला दिया। घटना में चार-पांच लोग शामिल हैं।

उपखंड अधिकारी को दिए ज्ञापन में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में सर्वसमाज व ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष प्रो. भवानीशंकर शर्मा, गौड़ समाज अध्यक्ष नरेश शर्मा, महामंत्री जनार्दन मिश्रा, खांडल समाज अध्यक्ष भास्कर शर्मा, मनोज गौड़, एडवोकेट मुरारीलाल शर्मा, दिनेश शर्मा, पंकज शर्मा आदि शामिल थे।

रींगस नगर पालिका परिसर स्थित शहीद स्मार क पर शनिवार को सर्व समाज के लोगों ने सपोटरा में हुई पुजारी की निर्मम हत्या के विरोध में कैंडल जलाकर विरोध-प्रदर्शन किया।