Realme X7 Pro भारत में जल्द ही न्यू फीचर्स के साथ लॉन्च करेगा

Realme X7 Pro भारत में जल्द ही न्यू फीचर्स के साथ लॉन्च करेगा

Realme X7 Pro इसे जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा है। इस स्मार्टफोन को पहले ही चीन में लॉन्च किया जा चुका है और इसी हफ्ते इसे ताइवान में उतारा गया है। Realme X7 Pro की लॉन्चिंग MediaTek Dimensity 1000+ प्रोसेसर के साथ की गई थी। Realme X7 Pro को रियलमी इंडिया सपोर्ट पेज पर लिस्ट किया गया है। यानी कि इस फोन को आने वाले हफ्तों में भारत में लॉन्च जल्द ही किया जा सकता है।

इस स्मार्टफोन को पहले ही चीन में लॉन्च किया जा चुका है। वहां के वेरिएंट में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.55-इंच फुल-HD+ (1,080x2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में 9-core Mali-G77 ग्राफिक्स प्रोसेसर के साथ ऑक्टा-कोर Dimensity 1000+ प्रोसेसर मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 64MP प्राइमरी कैमरे के साथ क्वॉड कैमरा सेटअप मौजूद है। सेल्फी के लिए यहां 32MP का कैमरा फ्रंट में दिया गया है. इसकी बैटरी 4,500mAh की है और यहां 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।