अब स्वीकृत पदों के डेढ़ गुना की जगह तीन गुना चयनित अभ्यर्थियों की सूची भेजेगा बोर्ड

अब स्वीकृत पदों के डेढ़ गुना की जगह तीन गुना चयनित अभ्यर्थियों की सूची भेजेगा बोर्ड

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अब किसी भी भर्ती में स्वीकृत पदों के तीन गुना चयनित अभ्यर्थियों की सूची संबंधित विभाग को भेजेगा। पहले डेढ़ गुना अभ्यर्थियों की सूची भेजता था। सीएम अशोक गहलोत ने मंगलवार को प्रशासनिक सुधार विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान ये निर्देश दिए।

अब अभ्यर्थियों के जाॅइन न करने की स्थिति में संबंधित विभाग को बार-बार चयन बोर्ड से सूची नहीं मंगवानी पड़ेगी। साथ ही अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाने और उनकी जाॅइनिंग का काम समय से पूरा हो सकेगा। इससे मेरिट में नीचे के अभ्यर्थियों को पोस्टिंग देने में आसानी होगी।