खुद को घिरा देखकर नाकाबंदी तोड़ भागे माफिया

Sep 23, 2020 - 01:58
Sep 23, 2020 - 02:09
खुद को घिरा देखकर नाकाबंदी तोड़ भागे माफिया

सोमवार की सुबह फिर से बजरी माफिया व रूपवास पुलिस आमने-सामने हो गए। गांव घाटौली के पास पुलिस ने बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅलियों को रोकने का प्रयास किया तो बजरी माफियाओं ने डर पैदा करने के लिए हथियार लहराते हुए रूपवास पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारने का प्रयास किया, लेकिन इससे पहले पुलिस ने बचाव में दो राउण्ड फायर कर दिए। जिससे बजरी माफिया बजरी को फैलाते हुए ट्रैक्टर-ट्राॅलियों को भगाकर यूपी सीमा में घुस गए। रूपवास एसएचओ हुकम सिंह शेखावत ने बताया कि सोमवार की सुबह साढ़े पांच बजे घाटौली चौकी पुलिस ने सूचना दी कि धौलपुर की तरफ प्रतिबंधित चंबल बजरी से भरी 8-10 ट्रैक्टर-ट्राॅलियां रूपवास की तरफ आ रही है। जिस पर एसएचओ हुकम सिंह शेखावत, एसआई नरेन्द्र राजावत मय जाब्ता के घाटौली पहुंचे और नाकाबंदी कराकर बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅलियों का पीछा किया।