हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर पर हिंसक हुआ किसान आंदोलन पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Jan 1, 2021 - 03:23
Jan 1, 2021 - 03:24
हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर पर हिंसक हुआ किसान आंदोलन पुलिस ने किया लाठीचार्ज

राजस्थान और हरियाणा बॉर्डर पर अलवर जिले के शाहजहांपुर में जारी किसान आंदोलन हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। किसान आंदोलन में शामिल श्रीगंगानगर से आये युवाओं ने हरियाणा पुलिस की ओर से बॉर्डर पर लगाए गए बेरिकेट्स तोड़ दिए और जबरदस्ती सैकड़ों ट्रेक्टर ट्रॉलियों को हरियाणा सीमा में ले गए। इससे हरियाणा पुलिस प्रशासन और किसान आंदोलनकारियों में झड़प हो गई। उसके बाद हुई हरियाणा की पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज कर दिया। इससे कई किसान घायल हो गये। पुलिस ने करीब तीन दर्जन से ज्यादा किसानों को हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार किसानों के शांतिपूर्ण चल रहे आंदोलन के दौरान कुछ युवाओं ने एकजुट होकर रणनीति बनाई गई। तय योजना के अनुसार उन्होंने हरियाणा की सीमा पर लगे बैरिकेट्स को तोड़कर जबरन दर्जनों ट्रैक्टरों को एक साथ हरियाणा के बॉर्डर में प्रवेश करा दिया। इसके बाद हरियाणा पुलिस अलर्ट हो गई और ट्रैक्टरों को रोकने का प्रयास किया तो दोनों पक्षों के बीच जमकर झड़प हुई। बाद में पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज किया जिससे माहौल गरमा गया। कुछ ही देर में राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर अफरातफरी का माहौल हो गया