दर्दनाक एक्सिडेंट: बारातियों की कार पर पलटा ट्रक 8 बारातियों की मौत
सड़क हादसे दिन पे दिन बढ़ते ही जा रहे हैं खुशी का माहोल कब गम में बदल जायेगा किसी को कुछ नहीं पता। ऐसा ही एक हादसा उत्तरप्रदेश के कौशांबी में बुधवार तड़के एक बड़ा हादसा हुआ है। बारातियों को लेकर लौट रही कार पर बालू से भरा ट्रक पलट गया। इसमें कार के ड्राइवर समेत 8 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 3 परिवार की 6 महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। कार में 10 लोग सवार थे। दो लोगों ने गाड़ी से कूदकर जान बचाई।
पुलिस ने बताया कि कार सवार शहजादपुर से लौट रहे थे। कड़ाधाम कोतवाली इलाके के देवीगंज चौराहे के पास ड्राइवर ने कुछ काम के लिए कार सड़क किनारे रोक दी। तभी वहां से गुजर रहा बालू से लदा ट्रक उस पर पलट गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर शोक जताया है और घायलों के उचित इलाज का आदेश दिया है।


