हादसा: बस में घुस गया 100 फीट का मोटा पाइप 2 की मौत
पाली: जिले के जयपुर-अहमदाबाद एनएच-162 पर सांडेराव गांव के पास में मंगलवार को हुये भीषण हादसे के बाद बस के हालात देखकर हर कोई हैरत में है। बताया जा रहा है की भूमिगत गैस पाइपलाइन बिछाने के दौरान कंपनी के अधिकारियों-कर्मचारियाें व बस चालक की लापरवाही से बड़ा हादसा हाे गया। कंपनी की टीम हाइड्रोलिक मशीन से पाइप उठाकर उसे खड्डे में डाल रही थी, लेकिन हवा में झूलता करीब 100 फीट लंबा और 2 फीट चौड़ाई वाला लाेहे का पाइप उधर से गुजर रही निजी ट्रेवल्स की बस के आर-पार हाे गया। पाइप ने बस को पूरी तरह से चीर दिया। इससे बस में बैठी एक महिला की गर्दन धड़ से अलग हाे गई। एक युवक का सिर फट गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बस में 48 यात्री सवार थे, जिसमें 11 लोग घायल, 35 लोग सुरक्षित है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस हादसे के बाद बस के हालत को देखकर हर कोई हैरत में है। जिस तरह से पाइप से बस क्षतिग्रस्त हुई है उससे साफ नजर आ रहा है बस काफी स्पीड में थी और वह हादसे के बाद चालक से नियंत्रित नहीं हो पाई।


