जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक जिला कलक्टर बोले- संयुक्त कार्रवाई दल समन्वय स्थापित कर जिले में अवैध खनन की करें रोकथाम
आज जिला कलक्टर नन्नूमल पहाडिया की अध्यक्षता में बुधवार को अवैध खनन की गतिविधियों को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित हुई।
जिला कलक्टर ने समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों से कहा कि जिले को अवैध खनन मुक्त करने के लिए संबंधित विभाग संयुक्त कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी इसमें स्थानीय नागरिकों का भी सहयोग ले। उन्होंने कहा कि अवैध खनन के विरुद्ध संयुक्त कार्रवाई दल में उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, पुलिस उपाधीक्षक एवं पुलिस जाब्ता, खनि विभाग तथा वन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहकर कार्रवाई करें।
उन्होंने उपखण्ड अधिकारी को निर्देश दिए कि खातेदारी भूमि में अवैध खनन पाया जाए तो उसकी रोकथाम करें। उन्होंने कहा कि उस भूमि पर कार्रवाई करते हुए भूमि को सिवायचक घोषित कराने की कार्रवाई करें अन्यथा संबंधित पटवारी, गिरदावर, नायब तहसीलदार, तहसीलदार एवं उपखण्ड अधिकारी की जिम्मेदारी तय कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम श्रीमती सुनीता पंकज, उप वन संरक्षक ए के श्रीवास्तव, खनि विभाग के अभियन्ता राजेन्द्र सिंह, खनि अभियन्ता सतर्कता वेदप्रकाश, जिला परिवहन अधिकारी ललित गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
satveer 

