राजा मान सिंह हत्याकांड का फ़ैसला आज हुआ फ़ैसला
बहुचर्चित राजा मानसिंह हत्याकांड का आज हुआ फैसला, 11 लोग दोषी करार और 3 लोग हुए बरी।
भरतपुर, 21 जुलाई। राजस्थान में भरतपुर के कस्वा डीग में 35 साल पहले बहुचर्चित राजा मानसिंह हत्या कांड का आया फैंसला। तत्कालीन सीओ कान सिंह भाटी सहित 11 पुलिसकर्मियों को माना दोषी तथा 3 पुलिसकर्मियों को किया गया बरी। सजा का एलान होगा कल। मथुरा जिला एवं सेशन कोर्ट जज साधना रानी ठाकुर ने मामले में 11 पुलिसकर्मियों को माना दोषी तथा 3 पुलिसकर्मियों को किया बरी। तत्कालीन सीओ कान सिंह भाटी सहित सभी आरोपी पुलिसकर्मी मथुरा कोर्ट में रहे मौजूद। राजा मानसिंह के दामाद विजय सिंह व बेटी दीपा कोर्ट में रहे मौजूद। फैंसला आने की वजह से पुलिस छावनी के रूप में रहा पूरा कोर्ट परिसर। बड़ी संख्या में भरतपुर व मथुरा पुलिस रही तैनात। बिस्तृत विवरण की प्रतीक्षा।
J Singh