फिर बदला मौसम का मिजाज:सुबह कोहरा छाने के साथ बादलों की आवाजाही, उत्तरी हवाओं से तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ी दौसा

फिर बदला मौसम का मिजाज:सुबह कोहरा छाने के साथ बादलों की आवाजाही, उत्तरी हवाओं से तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ी दौसा

जिले में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से गुरुवार सुबह जिला मुख्यालय पर देर सुबह तक कोहरा छाने के साथ बादलों की आवाजाही बनी रही। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी और न्यूनतम तापमान बढ़ेगा। सुबह से ही जिले का मौसम शुष्क रहने से सुबह हल्की ठंड रही। मौसम में बदलाव की वजह से थोड़ी ठंडकता बनी रही। जिले का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तों पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अरब सागर से पश्चिमी हवा और बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त गर्म हवा आ रही है। ऐसे में अभी कुछ दिन मौसम का रुख इस प्रकार ही बने रहने की संभावना है। एकाएक मौसम बदलने से किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। बता दें कि जिले भर में इन दिनों सरसों की अगेती फसलों की कटाई चल रही है, ऐसे में मौसम बदलने में बादल छाने से किसान चिंता में पड़ गए हैं।