भारतीय महिला फेडरेशन के बैनर तले टाइगर कॉलोनी मूंगस्का की महिलाओं ने धरना देकर किया प्रदर्शन
अलवर। भारतीय महिला फेडरेशन के बैनर तले टाइगर कॉलोनी मूंगस्का की महिलाओं ने सोमवार दोपहर धरना देते रहे प्रदर्शन किया एवं नगर विकास न्यास के अधिकारियों को ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से टाइगर कॉलोनी मूंगस्का में दबंगों द्वारा आम रास्ते पर किए गए कब्जे को हटाने की मांग की गई।
महिलाओं ने बताया कि यहां सीसी रोड बना हुआ था, जिसे दबंगों ने तुड़वा दिया और रास्ते पर कब्जा कर लिया। इस मामले को लेकर कई बार प्रशासन को भी अवगत कराया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई
सोमवार को महिलाएं भारतीय महिला फेडरेशन के बैनर तले यूआईटी पहुंची और वहां धरने पर बैठ कर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने यह चेतावनी भी दी कि जब तक दबंगों से आमरास्ता मुक्त नहीं कराया जाएगा, तब तक वे धरना खत्म नहीं करेंगी।
बाद में नगर विकास न्यास के अधिकारियों द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिया गया और उनकी समझाइश के बाद महिलाएं धरने से उठ गईं। इन महिलाओं का नेतृत्व फेडरेशन की प्रेमलता शर्मा ने किया। महिलाओं ने कहा कि न्यास की इस कॉलोनी में जिस तरह गुंडागर्दी चल रही है, वह किसी कीमत पर सहन नहीं की जाएगी और इस मामले को लेकर महिलाएं पुलिस के पास मदद के लिए भी जाएंगी।
Satveer Choudhary 

