ट्रेकिंग करते वनकर्मी पर बाघ का हमला
अलवर। सरिस्का टाइगर रिज़र्व में सोमवार को एक बाघ ने वनकर्मी श्योपाल सैनी पर हमला कर दिया। सुबह करीब 7 बजे वनकर्मी ट्रैकिंग कर रहे थे, अचानक टाइगर एसटी-6 ने वनकर्मी पर पीछे से हमला कर दिया।
टहला एसीएफ सुरेंद्र धाकड़ ने बताया कि सरिस्का के टहला रेंज स्थित स्लोपका चौकी के कर्मचारी श्योपाल और अमरसिंह सुबह ट्रैकिंग कर रहे थे। उन्हें बाघ के पगमार्क नजर आए। वे पगमार्क देखकर आगे बढे, इसी दौरान घात लगाकर बैठे बाघ एसटी-6 ने वनकर्मी श्योपाल पर हमला कर दिया। बाघ ने वन कर्मी की पीठ के नीचे पंजा मारा और झाड़ियों में गायब हो गया। बाघ के नाखून लगने से वनकर्मी जख्मी हो गया और साथी कर्मचारियों ने उसे टहला सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उसके 4 टांके आए हैं।
वनकर्मी श्योपाल सैनी ने बताया कि टाइगर ने जब हमला किया तो वह काफी घबरा गया। गनीमत यह रही कि बाघ ने पीठ के नीचे हमला किया, अगर वो गर्दन पर पंजा मारता तो उसकी मौत भी हो सकती थी। बाघ पहले से ही घात लगाकर बैठा था। शायद हलचल सुनने के बाद वो झाड़ियों से निकला और उसने अचानक हमला कर दिया।
|
वेसे ये बाघ st 6 इसी हडबडाहत के कारन पहले भी हमला कर चुका है। तब ये teritory की तलाश में रणथंभौर से बाहर निकल कर किसी गांव के समीप चला गया था। उनको 6 महिने बाद होश अया था। |
Satveer Choudhary


