प्रजेंटेशन को आसान बनाएगा ये पेन दूर बैठकर ही प्लान समझा पाएंगे

Dec 30, 2020 - 06:19
Dec 30, 2020 - 06:20
प्रजेंटेशन को आसान बनाएगा ये पेन दूर बैठकर ही प्लान समझा पाएंगे

कोविड-19 की वजह से लोगो का टेक्नोलॉजी से जुड़ाव काफी हो गया हैं। जैसे कि घर, स्कूल, कॉलेज, ऑफिस या अन्य दूसरी जगहों पर वर्चुअल और डिजिटल मीटिंग हो रही हैं। यदि मीटिंग वर्चुअल नहीं है और आप चाहते हैं कि प्रजेंटेशन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग बरकरार रहे, तब लैपटॉप या पीसी को छूना नहीं पड़े, इसके लिए यूएसबी प्रजेंटेशन पेन का इस्तेमाल किया जा सकता है।

वायरलेस USB प्रजेंटेशन पेन की मदद से किसी कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रजेंटेशन को मैनेज किया जाता है। यानी इसके लिए बार-बार लैपटॉप या पीसी के पास जाने की जरूरत नहीं होती। बल्कि प्रजेंटेशन इसी पेन से ऑपरेट हो जाती है। इसकी मदद से किसी फाइल के डेटा को ऊपर-नीचे स्क्रॉल कर सकते हैं। यहां तक की किसी फाइल को भी ओपन किया जा सकता है। इस पेन में एक सेल का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे इसमें पावर आ जाता है। पेन के साथ एक USB एडॉप्टर मिलता है जिसे लैपटॉप या पीसी के USB पोर्ट में लगा दिया जाता है। इसके बाद ये पेन वायरलेस माउस की तरह काम करने लगता है। अब आप जिस एप्लिकेशन पर जाना चाहते हैं इस पर पॉइंटर को ले जाकर ओपन कर सकते हैं।

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इन पेन की कीमत 399 रुपए से शुरू हो जाती है। वहीं, अलग-अलग कंपनी और क्वालिटी के हिसाब से इनकी कीमत 7000 रुपए तक चली जाती है। महंगे पेन में कई एडवांस्ड फीचर्स भी मिलते हैं। इन्हें ऑफलाइन भी खरीदा जा सकता है। इनमें भी कई तरह के डिजाइन मौजूद हैं। कुछ का डिजाइन टीवी रिमोट की तरह होता है।