मौत का कहर: ओवरलोडेड डंपर ने बाइक को मारी टक्कर ताऊ और 2 भतीजों की मौत रोड पर फैले अवशेष
एक ही परिवार के तीन लोगो कि मौत की खबर सुन कर घर पर कोहराम मच गया। घटना भरतपुर जिले के बयाना कस्बे के भीम नगर तिराहे पर मंगलवार सुबह दिल दहलाने वाला हादसा हुआ। पत्थरों से भरे एक ओवरलोड डंपर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी और डंपर बाइक सवारों को कुचलता हुआ निकल गया। हादसा इतना भीषण था कि ताऊ और एक भतीजे का सिर फटने से उसके चिथड़े सड़क पर फैल गए और एक को अस्पताल लेजाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक, बाइक पर सवार भगोरी गांव निवासी 55 वर्षीय अमर सिंह उर्फ कलुआ पुत्र राम मूर्ति धाकड़ व उसके दो भतीजों 20 वर्षीय अजीत और 17 वर्षीय सचिन की मौत हो गई। बाइक को टक्कर मारने के बाद डंपर बाइक को करीब 25-30 फीट तक घसीटते हुए ले गया। घटना के बाद आसपास के लोगों और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंचे थाना अधिकारी ने ग्रामीणों से समझाइश कर जाम को हटवा दिया। हादसे के बाद ड्राइवर डंपर को छोड़कर भाग गया।
पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को सीएचसी की मोर्चरी में पहुंचाया जहां उनका पोस्टमार्टम कराया गया। ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कहा कि सूचना के बावजूद एंबुलेंस पौन घंटे की देरी से पहुंची। तब तक दोनों ताऊ-भतीजे ने दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस भी सूचना के काफी देर बाद पहुंची।


