5 दिन के संपूर्ण लॉकडाउन के बाद खुले बाजार लोगों की उमड़ी भीड़ लोग लापरवाही बरतते हुए आए नजर
हेडलाइन- डीग कस्बे में 5 दिन संपूर्ण लॉकडाउन के बाद बाजारों में उमड़ी भीड़ लोग लापरवाही बरतते आए नजर l
डीग-खबर, 27 अगस्त:- संवाददाता मुकेश जांगिड़
कोविड 19 के चलते कस्बे में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या के मद्देनजर लगाये गए पाँच दिन के संपूर्ण लॉक डाउन के बाद कस्बे के बाजार में भारी भीड़ उमड़ी जिसके चलते मुख्य बाजार स्थित घण्टा घर पर दुपहिया व चार पहिया वाहनों से जाम लग गया जिससे पैदल राहगीरों को काफी परेशानी हुई ।
चाकू दिखाकर युवती से दुष्कर्म, अश्लील क्लिप बना वायरल करने की धमकी दी (यह भी पढ़ें)
वहीं कस्बे सहित ग्रामीण इलाकों में कोरोना संक्रमण की दिनो दिन बढ़ती संख्या को देखते हुए स्थिति पर नियंत्रण व सुरक्षा की दृष्टि से डीग - कुम्हेर विधायक व पूर्व पर्यटन मंत्री विशवेंद्र सिंह की प्रशासन से कस्बे में संपूर्ण लॉक डाउन की पर पूर्व में अनुमत शनिवार और रविवार के अलावा सोम , मंगल व बुधवार तक पाँच दिन के सम्पूर्ण लॉक डाउन के बाद कस्बे में खरीददारों की भीड़ उमड़ पड़ी ।
खास बात यह रही कि कस्बे में कोरोना के बढ़ते आंकड़ों व बाजार में लोगों की बेपरवाह भीड़ भड़ने के बावजूद सरकारी गाइडलाइन की पालना कराने को प्रशासन व पुलिस का एक भी कर्मी दिखाई नहीं दिया । इधर पूर्व कैबिनेट मंत्री व डीग विधायक विशवेंद्र सिंह के गुरुवार को स्वयं कोरोना पॉजिटिव निकले हैं जो जयपुर में होम कोरेन्टीन हैं । विधायक विशवेंद्र सिंह ने संपर्क में आये लोगों को सावधानी बरतने को कहा है ।
Mukesh jangid 

