जयपुर में शादी का झांसा देकर किया रेप:पीड़िता का आरोप- बाद में आरोपी ने मारपीट कर घर से निकाला

जयपुर में शादी का झांसा देकर किया रेप:पीड़िता का आरोप- बाद में आरोपी ने मारपीट कर घर से निकाला

एयरपोर्ट थाने में एक महिला ने अपने एक परिचित व्यक्ति पर रेप करने का मामला दर्ज कराया हैं। पीड़िता का आरोप है कि कालेड़ ग्राम व पोस्ट बसवा जिला दौसा निवासी विजेन्द्र भैरवाल पुत्र हीरालाल भैरवाल से उसकी मुलाकात 5साल पहले सोशल मीडिया से माध्यम से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। मुलाकात के कुछ दिनों बाद विजेन्द्र ने युवती से लुभावने वादे किए ,कहा कि मैं तुमसे प्रेम करता हूं तुम से शादी करना चाहता हूं। जिसके बाद मुलाकात का दौर बढता गया। आरोपी 5 साल से पीड़िता को बनारस में अलग-अलग जगहों पर मकान लेकर वहां जबरन शारीरिक सम्बंध बना रहा हैं। आरोपी के द्वारा उसकी शारीरिक सम्बंध बनाने की वीडियो भी बना रखी हैं। वीडियो बनाने को मना करने पर आरोपी ने कहा कि मैं तुमसे प्रेम करता हूँ तथा जल्द ही हम शादी कर लेंगे तथा शादी का झांसा देकर वह मुझसे जबरन शारीरिक संबंध स्थापित करता रहा।

शादी के लिए बुलाया लेकिन लूटपाट कर भाग गया

पीड़िता का आरोप कि आरोपी विजेन्द्र ने उसे शादी करने के लिए मकान नम्बर-42, जगदीश विहार, नियर इफ शिवालिक स्कूल, जगतपुरा पर बुलाया। जहां पीड़िता के कान की सोने की बाली, सोने की नथनी, सोने की अंगूठी, चांदी की पायल व 25 हजार रुपए ले लिए। जिसके बाद आरोपी ने पीड़िता के साथ जबरन शारीरिक संबंध स्थापित किए। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने अश्लील विडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी। 11 जनवरी को 2023 को रात 10 बजे आरोपी पीड़िता को सुनसान जगह पर ले जाकर छोड़ आया। आरोपी मोबाइल से धमकी देता है कि वह अगर पुलिस के पास गई तो वीडियो सार्वजनिक कर देगा। इस पर पीड़िता कई समय तक तो चुप रही लेकिन उसके द्वारा अब शिकायत दर्ज कराई गई हैं।

जांच हो चुकी है शुरू

एयरपोर्ट थाना सीआई दिगपाल सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं। पीड़िता की दी गई रिपोर्ट की भी जांच की जा रही है। आज युवती का मेडिकल कराया जाएगा जिसके बाद कोर्ट के सामने बयान दर्ज होंगे। आरोपी को पकड़ने केलिए पुलिस टीम बना दी गई हैं। आरोपी ने मोबाइल बंद कर रखा हैं। उस के सम्भावित ठिकानों को लेकर आरोपी के परिजनों से भी पूछताछ की गई हैं।