जयपुर कॉटयोर शो के 11वें एडिशन की ग्लेमरस लॉन्चिंग:6 सेलिब्रिटीज, 16 डिजाइनर्स के साथ दिखेगा फैशन का जलवा, इवेंट के पोस्टर का विमोचन
फैशन इवेंट्स में खास जगह बनाने वाले जयपुर कॉटयोर शो का 11वां सीजन बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा। 10 साल के अनुभव के साथ इस बार नए और ग्लैमरस अंदाज में आयोजित होगा। इस बार देशभर के जाने-माने डिजाइनर्स और सेलेब्रिटीज को मंच प्रदान करने जा रहा है।
तीन दिवसीय फैशन फेस्टिवल का आयोजन 12, 13 और 14 मार्च को द पैलेस रिजॉट में किया जाएगा। 11वें सीजन को मालवीय नगर स्थित मकाको में लॉन्च किया गया। इस मौके पर मीडिया एक्सर्ट जगदीश चन्द्र ने शिरकत की। साथ ही शो के फाउंडर गौरव गौड़, डायरेक्टर नकुल विजय, अंकुर जैन, यशील पंडेल, रोनी शर्मा, अजित सोनी, पीएन डूडी और पेट्रोन जेडी माहेश्वरी उपस्थित रहे।
इस दौरान गौरव गौड़ ने बताया कि लोकल फैशन, ज्वेलरी, एसर्सरीज डिजाइनर्स, कोरियोग्राफर और मॉडल्स को ये मंच सालों से प्रमोट करता रहा है। इसी उद्देश्य के साथ इस साल भी जयपुर कॉट्योर शो में देशभर के जाने-माने 16 डिजाइनर्स अपनी कारीगिरी और हुनर शोकेस करेंगे। जिसमें हैदराबाद, अहमदाबाद, कोलकाता, नागपुर, दिल्ली और मुंबई के डिजाइनर्स मुख्य रूप से शामिल होंगे।
साथ ही हर साल की तरह कॉट्योर शो के मंच पर बॉलीवुड और टेलीविज़न सेलिब्रिटीज का जलसा देखा जाएगा। जहां 2 बॉलीवुड, 3 टेलीविजन और 1 स्पोर्ट्स सितारा मंच पर बतौर शोस्टॉपर चार चांद लगाएंगे। फैशन के साथ ही वीमन एम्पावरमेंट को प्रमोट करते हुए हम 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' स्कीम में सरकार को 1 लाख रुपये की धनराशि इस मुहीम को हमारे योगदान के तौर पर प्रदान करेंगे।
Naresh Chouhan 

