टाटा पाॅवर की टीम बैरंग लाैटी:ट्रांसफॉर्मर बदलने पहुंची टाटा पाॅवर की टीम काे स्थानीय पार्षद व उसके समर्थकाें ने काम करने से राेका

टाटा पाॅवर की टीम बैरंग लाैटी:ट्रांसफॉर्मर बदलने पहुंची टाटा पाॅवर की टीम काे स्थानीय पार्षद व उसके समर्थकाें ने काम करने से राेका

डिग्गी बाजार में शुक्रवार दाेपहर ट्रांसफॉर्मर बदलने पहुंची टाटा पाॅवर की टीम काे स्थानीय पार्षद व उसके समर्थकाें ने काम करने से राेक दिया। गर्मी के दिन आ रहे हैं, पाॅवर लाेड़ बढ़ेगा। कुछ नए कनेक्शन भी हुए हैं। इसलिए ज्यादा पाॅवर का ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए टाटा पाॅवर की टीम पहुंची थी।

पार्षद शाकिर व उनके साथ आए लाेग ट्रांसफॉर्मर शिफ्ट करने पर अड़ गए और काम रुकवा दिया। क्लाॅक टावर थाना पुलिस माैके पर पहुंची, इसके बावजूद ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला जा सका। आखिरकार टाटा पाॅवर की टीम काे माैके से बैरंग लाैटना पड़ा।

इधर, टाटा पाॅवर के चीफ आॅपरेशनल हैड राजेंद्र सेतिया का कहना है कि गर्मी के दिनाें में लाेग परेशान नहीं हाे, इसलिए ज्यादा पाॅवर का ट्रांसफॉर्मर लगाया जा रहा है। टाटा पाॅवर के जेडएम विकास फाैजदार ने कहा कि डिग्गी बाजार में तीन ट्रांसफॉर्मर लगे हैं। 250 किलाे वाॅट, 315 किलाेवाॅट और 500 किलाेवाॅट। इनमें से 500 किलाेवाॅट काे बदलकर 630 किलाेवाॅट का ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए टीम पहुंची थी।