रेप पीड़िता का किडनैप आर्मी के जवान ने किया था नाबालिग से रेप, जब राजीनामा नहीं किया तो पीड़िता को किया किडनैप

रेप पीड़िता का किडनैप आर्मी के जवान ने किया था नाबालिग से रेप, जब राजीनामा नहीं किया तो पीड़िता को किया किडनैप

भरतपुर के सीकरी थाना इलाके में एक नाबालिग रेप पीड़िता के किडनैपिंग का मामला सामने आया है। पीड़िता के साथ एक आर्मी के जवान ने दुष्कर्म किया था और उसके अश्लील फोटो वीडियो को वायरल कर दिया था। जिसका मामला पीड़िता के परिजनों ने सीकरी थाने में दर्ज करवाया था। तभी से आरोपी पक्ष पीड़िता के परिजनों पर राजीनामे का दबाव बना रहे थे। जब उन्होंने राजीनामा नहीं किया तो कल आरोपी के पिता के कुछ लोगों के साथ मिलकर पीड़िता को किडनैप कर लिया।

पीड़िता के पिता ने 26 फ़रवरी को सीकरी थाने में मामला दर्ज करवाया था। शिकायत के मुताबिक कस्बे के कुरकैन गांव का रहने वाले बलकारी सिंह नाम के युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और उसके अश्लील फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिए। जब नाबालिग के परिजनों को पता घटना का पता लगा तो वह सीकरी थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। तब से आरोपी के परिजन पीड़िता और उसके परिजनों को धमकी दे रहे हैं। शिकायत में कहा कि आरोपियों ने धमकी दी है कि मामला दर्ज करवाकर बहुत बड़ी गलती की है। अब तुम्हारी लड़की और तुम्हें जिंदा नहीं छोड़ेंगे। आरोपी पक्ष जबरन राजीनामे का दबाव बना रहे हैं।

जब नाबालिग के परिजनों ने आरोपी पक्ष का कहा नहीं माना तो बुधवार को जब पीड़िता अपनी भाभी के साथ जंगल की तरफ जा रही थी तो वहां आरोपी बलकारी सिंह का पिता बंटी सिंह और उसके साथी पहले से घात लगाकर बैठे थे जिन्होंने नाबालिग को गाड़ी में पटक लिया जब पीड़िता और उसकी भाभी ने शोर मचाया तो लोगों ने कट्टा दिखाकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद सभी लोग नाबालिग को अपने साथ कहीं ले गए। जिसके बाद पीड़िता की भाभी घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना के बारे में बताया। नाबालिग के परिजन सीकरी थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।