बोर्ड की पूरक परीक्षाएं कल से, प्रश्न पत्र पैकेट्स का किया वितरण

बोर्ड की पूरक परीक्षाएं कल से, प्रश्न पत्र पैकेट्स का किया वितरण

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड पूरक परीक्षा 2020 के प्रश्न पत्र पैकेट्स का वितरण मंगलवार को मास्टर आदित्येन्द्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भरतपुर से किया गया। पूरक परीक्षाएं 3 से 12 सितंबर तक संपन्न होंगी।

परीक्षा का समय सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक रहेगा। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय भरतपुर प्रेम सिंह ने बताया कि प्रश्नपत्र पैकेट्स को दो बड़ी बसों द्वारा प्रत्येक बस में एक ट्रिप प्रभारी तथा एक सशस्त्र पुलिस जवान के साथ केंद्राधीक्षकों को सुपुर्द कर भरतपुर जिले के परीक्षा केंद्र से संबंधित 5 थानों में पेपर कोआर्डिनेटरों की उपस्थिति में अलमारियों में सील बंद कर पूर्ण सुरक्षा के साथ रखवा दिया गया है।

पूरक परीक्षाएं 3 सितंबर से प्रारंभ होकर 12 सितंबर तक संपन्न होंगी। परीक्षा का समय सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक रहेगा। प्रश्नपत्र पैकेट्स वितरण के समय समस्त केंद्राधीक्षकों व बोर्ड परीक्षा से संबंधित समस्त कार्मिकों को बोर्ड पूरक परीक्षा के अंतर्गत कोविड-19 की राज्य सरकार की गाइडलाइन की पूर्ण पालना करने के निर्देश दिए गए।

समस्त परीक्षार्थियों एवं समस्त कार्मिकों की सर्वप्रथम थर्मल स्क्रीनिंग, साबुन से हाथ धुलाई एवं सैनिटाइजर के उपयोग की जाए। इसके साथ-साथ शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न करवाने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी श्याम सिंह सागर एवं स्थानीय विद्यालय प्रधानाचार्य दिनेश सिंह सिनसिनवार सहित बोर्ड परीक्षा से संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।

बयाना सेंटर पर 4 तहसीलों के 760 छात्र देंगे परीक्षाबयाना सेंटर पर 4 तहसीलों के 760 छात्र देंगे परीक्षा

बयाना. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की पूरक (सप्लीमेंट्री) परीक्षाएं गुरुवार से शुरु होंगी। इसके लिए मंगलवार को बोर्ड की ओर से प्रश्न पत्र भेज दिए गए। जिन्हें राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा के बीच थाने में आलमारियों में सील कर रखवाया गया है।

कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल को पूरक परीक्षा सेंटर बनाया गया है जहां बयाना के अलावा रुपवास, वैर व भुसावर तहसीलों के भी परीक्षार्थी पूरक परीक्षाएं देने आएंगे। प्रिंसीपल श्रीधर सिंह गुर्जर ने बताया कि केन्द्र पर 10वीं के 566 परीक्षार्थी, 12वीं के 192 परीक्षार्थी तथा प्रवेशिका के 2 परीक्षार्थी नामांकित हैं।

कोरोना गाइडलाइन की पालना के साथ बैठक व्यवस्था रखी गई हैं। उन्होंने परीक्षार्थियों से कोरोना से बचाव के लिए मास्क, सैनेटाइजर साथ लाने की अपील की है।