जयपुर में युवती से लिफ्ट में छेड़छाड़ रोका तो लात-घूंसों से पीटा, दोस्तों आए तो उनके साथ भी मारपीट; सभी न्यू ईयर मना कर लौट रहे थे
31 दिसंबर की रात को न्यू ईयर का जश्न मनाकर घर लौट रही लड़की से लिफ्ट में छेड़छाड़ की गई। युवती और उसके दोस्तों ने एतराज किया। आपसी कहासुनी में झगड़ा हो गया। खुद को क्लब का स्टाफ बता रहे युवकों ने युवती व उसके दोस्तों को जमकर पीटा। मामले में युवती ने 1 जनवरी को मानसरोवर थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज करवाया। जिसकी जांच महिला सबइंस्पेक्टर को सौंपी गई है।
झुंझुनूं की रहने वाली युवती जयपुर में ही गोपालपुरा बाईपास रोड पर किराए से रहती है। वह 31 दिसंबर की रात को अपने दोस्तों के साथ न्यू आतिश मार्केट में सनी टॉवर बिल्डिंग में एक रेस्त्रां में न्यू ईयर पार्टी में गई थी। रात करीब 2:30 बजे युवती और उसके दो दोस्त जश्न मनाकर घर लौटने लगे। वे लिफ्ट से नीचे उतर रहे थे। तभी लिफ्ट में मौजूद कुछ लड़कों ने युवती को अकेला समझकर गलत तरीके से छुआ।
आपत्तिजनक हरकत करने पर युवती ने एतराज जताया तो लड़कों ने जान से मारने और रेप करने की धमकियां देना शुरू कर दिया। युवती के साथ मौजूद दो दोस्तों राकेश व श्याम ने विरोध किया तो युवकों ने उनको बुरी तरह पीटना शुरु कर दिया। युवती पर भी लात घूंसे बरसाए। गालीगलौज की। इससे उनके चोटें आई। युवती का आरोप है कि मारपीट करने वाले युवक खुद को रेस्त्रां क्लब में ही स्टाफ बता रहे थे। उन्होंने सोने की चेन और रुपए भी लूट लिए।
Satveer Choudhary 

