किडनैप हुई नाबालिग हरियाणा से मिली 12 दिन पहले गांव से किशोरी को किडनैप कर ले गए थे तीन बदमाश, नूंह के सेफ हाउस में मिली

किडनैप हुई नाबालिग हरियाणा से मिली 12 दिन पहले गांव से किशोरी को किडनैप कर ले गए थे तीन बदमाश, नूंह के सेफ हाउस में मिली

भरतपुर के पहाड़ी थाना इलाके से 19 दिसंबर को किडनैप हुई एक किशोरी पुलिस को हरियाणा के नूंह में मिली। पुलिस ने कल उसका आरबीएम अस्पताल में मेडिकल करवाया। 17 साल की किशोरी को 19 दिसंबर को तीन बदमाश किडनैप कर ले गए थे। कल पहाड़ी थाना पुलिस के पास उसकी सूचना आई तो पहाड़ी थाना पुलिस नाबालिग को नूंह के सेफ हाउस से ले आई।

लड़की के पिता ने बताया की 19 दिसंबर को तीन बदमाश उनकी बेटी को गांव से एक गाड़ी में किडनैप कर ले गए थे। 19 दिसंबर को जब वह घर नहीं आई तो उन्होंने काफी ढूंढा, लेकिन जब उसका पता नहीं लगा तो 21 दिसंबर को पहाड़ी थाने में बच्ची के किडनैपिंग का मामला दर्ज करवाया। 29 दिसंबर को पुलिस के पास सूचना आई की उनकी नाबालिग बच्ची हरियाणा में नूंह जिले के सेफ हाउस में है। पहाड़ी थाने की पुलिस बच्ची को नूंह से ले आई। कल शाम बच्ची का आरबीएम अस्पताल में मेडिकल करवाया गया।

फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी हरियाणा के ही रहने वाले हैं।