हाइवे पर केलों से भरा ट्रक पलटा, 4 घंटे तक वनवे

हाइवे पर केलों से भरा ट्रक पलटा, 4 घंटे तक वनवे

दौसा लालसोट सड़क मार्ग पर जोशी की कोठी के समीप केलों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोबीच पलट गया। सड़क दुर्घटना में चालक सहित खलासी बाल-बाल बच गए तथा बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ट्रक के पलट जाने से ट्रक में भरे केले सड़क पर फैल गए जिससे सड़क मार्ग वनवे हो गया।

करीब 4 इंच बारिश ने तोड़ा सीजन का रिकॉर्ड, पानी में घिर गया पहाड़ी प्रशासन (यह भी पढ़ें)

चालक ने बताया कि कोटा से केले भरकर ट्रक आ रहा था बुधवार रात्रि को जोशी की कोठी के समीप हाईवे पर डिवाइडर दिखाई नहीं दिए। जिससे ट्रक डिवाइडर से टकराकर सड़क मार्ग पर पलट गया।