करीब 4 इंच बारिश ने तोड़ा सीजन का रिकॉर्ड, पानी में घिर गया पहाड़ी प्रशासन

करीब 4 इंच बारिश ने तोड़ा सीजन का रिकॉर्ड, पानी में घिर गया पहाड़ी प्रशासन

मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी जितने तो नहीं, लेकिन जन्माष्टमी की रात जिले में बादल जमकर बरसे। बस, यूं मान लीजिए कि इस सीजन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। जिले में सभी 13 सेंटरों पर औसत 55 एम.एम यानि करीब सवा दो इंच पानी बरसा है। इनमें सर्वाधिक बारिश 5 इंच उच्चैन क्षेत्र में हुई है। सीकरी के गोपालगढ़ निवासी भगवान सिंह जेलदार की मानें तो करीब 14 साल के बाद एक दिन में इतनी ज्यादा बरसात हुई है। इससे पहले वर्ष 1996 में ऐसी ही बरसात हुई थी।

कोरोना योद्धाओं का किया किशन लाल जोशी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सम्मान (यह भी पढ़ें)

यह बारिश ज्वार बाजरे की फसल के लिए अच्छी है। इधऱ, मौसम विभाग के मुताबिक बारिश का यह दौर 17 अगस्त तक जारी रहने की संभावना है। क्योंकि बंगाल की खाड़ी का निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। टर्फ लाइन भी चंबल नदी के आसपास है। मौसम विशेषज्ञ आरके सिंह का कहना है कि हल्की बारिश का दौर तो रहेगा ही। लेकिन, अनुकूल परिस्थितियां बनीं तो झमाझम बरसात भी हो सकती है।

स्वतंत्रता दिवस पर बच्चे नहीं पुलिस के जवान करेंगे पीटी (यह भी पढ़ें)

तेज बारिश से जिले में कई जगह जहां नुकसान हुआ है। वहीं बांधों में पानी की आवक भी हुई है।