हाइवे पर कार ने बाइक को टक्कर मारी पत्नी की मौत, पति व साली गंभीर घायल

Aug 14, 2020 - 04:35
Aug 14, 2020 - 04:58
हाइवे पर कार ने बाइक को टक्कर मारी पत्नी की मौत, पति व साली गंभीर घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग 21 के रेटा बगीची पेट्रोल पंप के समीप कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार गर्भवती महिला की मौत हो गई व एक महिला व एक युवक गंभीर घायल हो गए। घटना की सूचना दुब्बी चौकी प्रभारी तेजसिंह घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को टोल एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भेजा। मृतक महिला के शव को सिकन्दरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

हाइवे पर केलों से भरा ट्रक पलटा, 4 घंटे तक वनवे (यह भी पढ़ें)

चौकी प्रभारी तेजसिंह ने बताया कि दौसा से सिकन्दरा की तरफ जाते समय बाइक के पीछे से कार सवार टक्कर मारकर फरार हो गया। दुर्घटना में सीमा शर्मा (22) की मौके पर ही मौत हो गई व सीमा के पति दीपक शर्मा व बहन मनीषा शर्मा घायल हो गए। परिवार चौबे की ढाणी, गीजगढ़ का रहने वाला है। घटना के बाद कार को पकड़ने के लिए सिकन्दरा टोल पर सूचना दी, लेकिन कार सवार बीच से ही गांवों के रास्ते से होकर फरार हो गए। मनीषा व सीमा दोनो सगी बहिन है। करीब 2 साल पहले ही शादी हुई थी।

स्वतंत्रता दिवस पर बच्चे नहीं पुलिस के जवान करेंगे पीटी (यह भी पढ़ें)

मृतका सीमा करीब 8 माह की गर्भवती थी जिसकी दुर्घटना में मौत हो गए व पति दीपक गंभीर घायल हो गया। घटनास्थल के आसपास के लोगो ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी बाइक सवार लोग करीब 20 फुट ऊपर हवा में उछल गए। जिसको देखकर हम भी घबरा गए तथा घायलों की मदद के लिए दौड़ पड़े।