नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार 14 साल की किशोरी को कट्टे के दम पर किया किडनैप, सुनसान जगह ले जाकर कई बार किया था दुष्कर्म

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार 14 साल की किशोरी को कट्टे के दम पर किया किडनैप, सुनसान जगह ले जाकर कई बार किया था दुष्कर्म

भरतपुर जिले के डीग थाना इलाके में 25 जनवरी को नाबालिग से रेप के 12 दिन बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बीजेपी ने डीग कोतवाली पर जमकर प्रदर्शन भी किया था। आरोपी ने किशोरी को कट्टे के दम पर किडनैप किया था। उसके बाद जान से मारने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया था।

पुलिस के मुताबिक 25 जनवरी को बालिका स्कूल में पढ़ने जा रही थी। इस दौरान नजदीकी गांव में रहने वाला युवक बाइक लेकर आया और बालिका के सामने बाइक लगाकर उसे जबरदस्ती बाइक पर बैठाने लगा। जब बालिका ने बाइक पर बैठने से मना किया तो आरोपी ने उसकी कनपटी पर कट्टा लगा दिया और जान से मारने की धमकी देकर जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गया।

आरोपी उस बालिका को किसी सुनसान जगह ले गया। जहां उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना के बाद बालिका अपने घर पहुंची और अपने परिजनों को सारी घटना के बारे में बताया। बच्ची की आपबीती सुन बच्ची के परिजन आरोपी के घर पहुंचे, जहां आरोपी के परिजनों ने बच्ची के परिजनों से मारपीट कर दी। इसके बाद बच्ची के परिजनों ने डीग थाने में मामला दर्ज करवाया।