देवोलीना ने अर्शी को कहा घटिया, गुस्से में फेंका बर्तन जिससे अभिनव शुक्ला को लगी चोट

देवोलीना ने अर्शी को कहा घटिया, गुस्से में फेंका बर्तन जिससे अभिनव शुक्ला को लगी चोट

'बिग बॉस 14' के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अर्शी खान को राहुल वैद्य और देवोलीना भट्टाचार्जी से लड़ते हुए देखा जा सकता है। अर्शी से इस लड़ाई के दौरान देवोलीना उन्हें घटिया कहती हैं। फिर गुस्से में किचन का बर्तन फेंकती हैं, जिससे अभिनव शुक्ला को चोट भी लग जाती है।

प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि देवोलीना किचन में काम कर रही होती हैं और अर्शी से पूछती हैं कि वह खाना बनाने के लिए सब्जी काटेंगी या नहीं। इस बात पर अर्शी भड़क जाती हैं और देवोलीना से कहती हैं कि वे उन्हें ऑर्डर देने वाली कौन होती हैं। अर्शी के इतना कहने पर देवोलीना बहुत गुस्सा हो जाती हैं और बोलती हैं तुम्हारे घरवाले तुम्हारी ये घटिया हरकतें सहन करते होंगे, मैं नहीं करुंगी। इसके बाद बात इतनी आगे बढ़ जाती है कि देवोलीना जोर-जोर से चिल्लाने लगती हैं और हाथ में पकड़ा बर्तन फेंक देती हैं, जो अभिनव शुक्ला को लग जाता है।

औरत नहीं बहुत बड़ी स्प्लिट पर्सनैलिटी है तू
वहीं राहुल वैद्य को प्रोमो वीडियो में अर्शी पर कमेंट करते देखा जा सकता है। वे अर्शी से कहते हैं कि जब दुनिया में कोई बच्चा नेगेटिव होगा, तो उसकी मां बोलेगी कि बेटा अर्शी खान मत बन। राहुल के इस कमेंट पर अर्शी बड़क जाती हैं। फिर कहती हैं कि ये स्टेटमेंट देगा तू मेरे कैरेक्टर के ऊपर? औरत की इज्जत करना सीख ले। तब राहुल अर्शी से कहते हैं औरत नहीं बहुत बड़ी स्प्लिट पर्सनैलिटी है तू। बता दें कि इससे पहले भी अर्शी को कई बार शो में अन्य कंटेस्टेंट्‌स से भी लड़ाई-झगड़ा करते हुए देखा गया है। हाल ही में शो से बाहर हुए विकास गुप्ता से भी अर्शी के कई बार लड़ाई-झगड़े हुए थे।