खाना खाकर सोया, थोड़ी देर बाद मौत:बिहार का मजदूर फैक्ट्री से घर पहुंचा, खाना खाने के बाद तबीयत बिगड़ी
अलवर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में लोहिया का तिबारा निवासी एक मजदूर की मंगलवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसका उद्योग नगर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव सुपुर्द किया।
पुलिस ने बताया कि बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी 35 वर्षीय विकास भोमिहार अलवर के उद्योग नगर क्षेत्र में मार्बल सेरेमिक्स की कंपनी में कार्य करता था। मंगलवार रात ड्यूटी के बाद घर आया। घर पर खाना खाकर सो गया। तभी अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए अलवर के सामान्य चिकित्सालय लाया गया। जहां कुछ देर बाद ही डॉक्टर नेमृत घोषित कर दिया।
मृतक के तीन बच्चे
35 वर्षीय विकास के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। अचानक पिता की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। फैक्ट्री में काम करने वाले कई कर्मचारी भी अस्पताल आए। उन्होंने बताया कि अचानक मौत के कारणों का पता नहीं चल सका। अब परिजनों कीरिपोर्ट के अनुसार पुलिस मामले की जांच करेगी।
Naresh Chouhan 

