विभाग की लापरवाही पीएचईडी एईएन कार्यालय में बिलाें का ढेर, समय पर टेंडर नहीं हाेने से नहीं बांटे, अंतिम तिथि निकली

विभाग की लापरवाही पीएचईडी एईएन कार्यालय में बिलाें का ढेर, समय पर टेंडर नहीं हाेने से नहीं बांटे, अंतिम तिथि निकली

जलदाय विभाग के शहर एईएन कार्यालय में फिलहाल इन दिनाें बिलाें का ढेर लगा हुआ है। इन बिलाें की अंतिम तिथि 3 दिसंबर लिखी हुई है। हुआ यूं कि विभाग की ओर से बिलाें काे बांटने का कार्य ठेके पर दिया गया है। ठेकेदार की ओर से एक साल का टेंडर दाे माह पहले ही पूरा हाे गया। पीएचईडी की ओर से इन बिलों की अंतिम तिथि भी 15 दिसंबर तक बढ़ाई गई है, लेकिन अब तक बिल राजस्व शाखा की टेबल पर पड़े हैं।

दिसंबर की शुरुआत में ही प्रथम लाॅट के बिल बांटने थे लेकिन नहीं बांटे गए। ऐसे में दूसरे लाॅट के बिल भी नहीं जारी किए है। नियमाें के अनुसार महीने की 10 से 12 तारीख काे बिल जनरेट किए जाते हैं और 20 से 22 दिन का समय उपभाेक्ता काे दिया जाता है ताकि बिल समय पर जमा करवा सके और विलंब शुल्क न भुगते।

बिल बांटने का टेंडर पूरा हुए दाे माह हाे गए है। नई टेंडर प्रक्रिया भी जल्द ही करवाई जाएगी। उपभाेक्ता ईमित्र काेड जनरेटर कर ऑनलाइन भी बिल जमा करवा सकते हैं। लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि उपभाेक्ता काे विभाग की ओर से किसी प्रकार की सूचना नहीं दी गई है ऐसे में उपभाेक्ता बिल कब और किस तिथि तक जमा करवाएं?

प्रथम लाॅट के कई क्षेत्राें में बिल नहीं बांटे गए है। इनमें महावीर नगर, लक्ष्मीनगर, नेहरूनगर, केंद्र व राज्य सरकार के कर्मचारी के आवास व कार्यालय, इंदिरा नगर, दानजी की हाेदी, इंदिरा काॅलाेनी, मधुबन काॅलाेनी, सिंधी काॅलाेनी, अंबेडकर काॅलाेनी, बलदेव नगर, विष्णु काॅलाेनी, गांधीनगर, शास्त्री नगर, स्टेशन राेड अग्रवाल माेहल्ला, राम नगर।

प्रथम उपभाेक्ता: 16697 द्वितीय उपभाेक्ता: 11718 कुल उपभाेक्ता : 28415

कुछ बिल बांटे गए है। ठेकेदार बिल नहीं बांट रहा है। जिन उपभाेक्ताओं काे बिल पहुंचे है उनकी अंतिम तिथि 3 दिसंबर तथा जिन्हें नहीं मिले उनकी अंतिम तिथि 15 दिसंबर की गई है। स्टाफ काे भी बिल बांटने में लगाया गया है। जल्द ही ठेकेदार के मार्फत बिल बंटवाएं जाएंगे। उपभाेक्ता ईमित्रा काेड से भी बिल जमा करवा सकते है। - जयरामदास मेघवाल, एईएन नगर खंड बाड़मेर जलदाय विभाग।