3 बदमाशों ने किराए पर ली कार को लूटा:चाकू की नोक पर कार ड्राइवर के साथ की मारपीट, 2 बदमाश गिरफ्तार, 1 फरार
जालोर जिले के टैक्सी स्टैंड से तीन बदमाश बाड़मेर जिले के पादरू गांव में किराए पर लेकर रवाना हुए। सिवाना मिठौड़ा गांव में ड्राइवर के साथ मारपीट करके नीचे पटका और कार लूट कर भाग गए। कार में तेल खत्म होने के बाद बदमाश कार छोड़कर खेतों में छुप गए। ग्रामीणों ने दो बदमाशों को पकड़ लिया। पुलिस को हवाले कर दिया। सिवाना पुलिस ने दो गिरफ्तार कर लिया।
दरअसल, जालोर जिले के टैक्सी स्टैंड से तीन बदमाश बाड़मेर पादरू गांव का चलने का कहकर 2 हजार रुपए किराए पर लेकर रवाना हुए। बदमाशों ने बाड़मेर के मिठौड़ा गांव से कुछ किलोमीटर पहले चाकू की नोक पर ड्राइवर के साथ मारपीट करके सूनसान जगह पर मोबाइल फेंक दिया। ड्राइवर को मिठौड़ा गांव पटक कर 3500 रुपए व कार लेकर भाग गए। ड्राइवर जैसे-तैसे करके मिठौड़ा चौराहे पर पहुंचा। ड्राइवर ने कार मालिक को फोन किया। कार मालिक ने पुलिस को सूचना दी। मिली जानकारी के मुताबिक कार में तेल खत्म पर बदमाश कार को सड़क पर खड़ी करके खेतों में छुप गए। इस दौरान ग्रामीणों ने दो अनजान युवकों को देखकर उससे पूछताछ की। तब दोनों बदमाशों ने पूरा घटनाक्रम ग्रामीणों को बताया। दो बदमाशों ने तीसरे बदमाश का नाम बता दिया है।
satveer 

