फेसबुक पर लड़की की आईडी बनाकर दोस्ती अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, फिर होटल में किया रेप
फेसबुक के जरिए दोस्ती कर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती बनकर दोस्ती की व अश्लील वीडियो भी बनाकर ब्लैक मेल कर धमकाया। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
पीड़िता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि आरोपी नागौर निवासी शाहिद गौरी है। उसने फेसबुक पर युवती के नाम से फर्जी आईडी बनाई और दोस्ती की। कईं दिनों तक चेटिंग भी की। बाद में उसे धमकाते हुए होटल में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया और इसके वीडियो भी बना लिए। इसके बाद आरोपी उसे अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा और कईं बार रेप किया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ दुराचार, धोखाधड़ी व आईटी एक्ट में मामला दर्ज कर लिया। बाद में देर रात आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
फोटो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग से रेप
अजमेर के नसीराबाद थाना क्षेत्र की एक नाबालिग ने माखुपुरा-अजमेर निवासी एक युवक व उसके सहयोगी पर सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया कि होली के समय वह अपने रिश्तेदार की मृत्यु पर माखुपरा, अजमेर गई थी, जहां उसकी पहचान माखुपुरा निवासी उमेश मेघवंशी पुत्र शंकरसिंह से हुई। वह उससे फोन पर बात करने लगी। आरोपी ने मोबाइल में उसकी फोटो ले ली और फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने की धमकी देते हुए उसे घर पर बुलाकर दुष्कर्म किया।
उसके बाद से लगातार डरा-धमकाकर दुष्कर्म करने लगा। पीड़िता का आरोप है कि उसके बाद वह घर आने लगा तथा कहा कि वह उससे शादी करेगा, जबकि आरोपी पूर्व में शादीशुदा है। इस पर उसने अपनी मां को यह बात बताई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि गत 4-5 दिनों से आरोपी उमेश मेघवंशी और उसका दोस्त माखुपुरा निवासी शैतान पुत्र श्योजी उसे थाने जाकर शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सदर थाना पुलिस ने दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


