फ्लाइट की सीट के नीचे छिपाकर लाया सोना:दुबई एयरपोर्ट पर दो लोगों ने टिकट का दिया लालच, 30 लाख के 5 गोल्ड बिस्किट मिले
जयपुर एयरपोर्ट पर गोल्ड तस्करी का मामला सामने आया है। कस्टम विभाग की टीम ने दुबई से आए एक यात्री को इस मामले में गिरफ्तार किया है। यात्री ये सोना हैंड बैग में लेकर आया था और बाद में उसे फ्लाइट की सीट के नीचे छुपाकर प्लेन से बाहर आया। कस्टम की टीम ने जब प्लेन में जाकर सीट की जांच की तो वहां से 5 बिस्किट गोल्ड एक पॉलीथिन में पैक निकले।
कस्टम के असिस्टेंट कमिश्नर भारत भूषण अटल ने बताया कि हमे सूचना मिली थी कि एक यात्री जो दुबई से आ रही फ्लाइट में गैन कानूनी तरीके से गोल्ड लेकर आ रहा है। जैसे फ्लाइट जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंची तो उस यात्री ने गोल्ड को अपने साथ लाने के बजाए सीट के नीचे छुपाकर आ गया। टीम ने जब फ्लाइट की सीट खंगाली तो 5 गोल्ड बिस्किट बरामद हुए। गोल्ड का वजन करीब 583.20 ग्राम था। टीम के मुताबिक इसकी मार्केट वैल्यू 30 लाख 564 रुपए है। अवैध तरीके से गोल्ड लाने के मामले में कस्टम ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
satveer 

