मतदाता जागरुकता रैली का आयोजन:कॉलेज के छात्र छात्राओं ने कस्बे में निकाली रैली, मतदान को लेकर ग्रामीणों को किया जागरुक
राजकीय कॉलेज बानसूर के छात्र छात्राओं ने मतदान जागरूकता रैली निकाली। रैली की शुरुआत कॉलेज के प्रांगण से लेकर कस्बे के मुख्य मार्ग से होते हुए नोंदावाली गांव तक की गई।
वहां कॉलेज के छात्र छात्राओं ने ग्रामवासियों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया और बताया कि जिन बच्चों की उम्र 17 साल या उससे अधिक है उनका नाम मतदाता सूची में BLO से संपर्क कर जुड़वाए और अगर कॉलेज में पढ़ाई कर रहे है तो वहां पर महाविद्यालय के ELC प्रभारी से संपर्क कर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाए।
वहीं कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार शर्मा ने छात्र छात्राओं को मतदान के लिए प्रेरित करते हुए बताया कि वर्तमान में लोकतांत्रिक परिदृश्य में युवाओं की भागीदारी अति आवश्यक है। छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक मतदान में भाग लेना चाहिए। इसके लिए मतदाता पत्र आवश्यक बनाना चाहिए। इस दौरान कॉलेज के सभी प्राचार्य, शिक्षक और छात्र-छात्राओं मौजूद रहे।
Naresh Chouhan 

