प्रवासी पक्षियों के शिकार की PHOTOS:सर्दी की आहट के साथ हजारों किलोमीटर दूर से आते; अब भरेंगे अपने देश के लिए उड़ान
सर्दी की आहट के साथ ही अजमेर की आनासागर झील प्रवासी पक्षियों के कलरव से आबाद हो जाती है। यूरोप सहित विदेशों में अक्टूबर, नवंबर में बर्फ जम जाने के कारण पक्षियों को सबसे बड़ी समस्या भोजन की होती है और ऐसे में हजारों किलोमीटर दूर से उड़ान भरकर ये प्रवासी पक्षी भारत आते है। अब गर्मी की शुरूआत हो चुकी है तो पक्षी भी अपने देश के लिए आने वाले दिनों में लौट जाएंगे। इन पक्षियों का मछली, मेंढ़क, टोड, केकड़ा, घोघा, शंख, सीपी, कांई व छोटे कीडे भोजन है और यहां झील में भोजन के लिए इनको शिकार करते देखा जा सकता है।
satveer 

