जल जीवन मिशन योजना का नहीं मिल रहा फायदा:बानसूर के रामपुर में आमजन पानी के लिए परेशान, 2100 रुपए भी जमा कराए
केन्द्र सरकार की जल जीवन योजना ग्रामीण क्षेत्रों में फेल होती नजर आ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में पीएचडी विभाग ने पुरानी सभी लाइनों को क्षतिग्रस्त कर नई लाइन डाल दी गई और उन्हें कनेक्शन भी कर दी गई, लेकिन नलों से पानी नहीं आ रहा है। जिसको लेकर 15 दिनों से ग्रामीणों में भारी रोष बना हुआ है और केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन योजना का विरोध कर रहे हैं
20 दिन से चल रहा काम
बानसूर के गांव रामपुर में पिछले 20 दिनों से जल जीवन मिशन योजना का कार्य चल रहा है। जिसमें ग्राम पंचायत प्रत्येक नल कनेक्शन के 2100 रूपये जमा करवा रही है। पीएचडी विभाग ने जल जीवन मिशन योजना के तहत कस्बे के एक नंबर वार्ड से 4 नंबर वार्ड तक पानी सप्लाई की पुरानी लाइनों और उपभोक्ताओं के नल कनेक्शन को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं गलियों की सभी सड़कें उखाड़ फेंकी।
2100 रुपए जमा कराए
इसके साथ ही ग्रामीणों से 21 00 रूपये जमा करवाने के बाद भी ग्रामीण एक बूंद पानी के लिए 15 दिन से तरस रहे हैं। वही ग्राम पंचायत की ओर से करीब 400 लोगों की कनेक्शन के लिए 2100 रूपये की रसीद कट चुकी है, लेकिन विभाग अभी तक भी लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंचा सका है। जिसको लेकर 15 दिन से ग्रामीण पानी की बूंद के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। जिसको लेकर ग्रामीणों ने कई बार विभाग के अधिकारियों और एसडीएम को सूचना दी गई, लेकिन विभाग और अधिकारियों की ओर से ग्रामीणों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
इनका ये कहना
ग्रामीणों का कहना है कि पीएचडी विभाग ने सभी गलियों को उखाड़कर फेंक दिया है। जिससे गलियों के अंदर पानी का टैंकर भी नहीं जा सकता। वही ग्राम पंचायत की ओर से 2100 रूपये जमा करवा लिए गए, लेकिन पानी अभी भी घरों तक नहीं पहुंचा है। जिसको लेकर विभाग के खिलाफ लोगों में भारी आक्रोश बना हुआ है।
Naresh Chouhan 

