अंधेरगर्दी:प्लेसमेंट एजेंसी कर रही भर्ती; एक पेज के आवेदन पत्र के 100 रुपए वसूले
प्रदेश में बेराेजगार युवा राेजगार के लिए दर दर भटक रहे हैं। ऐसी स्थिति में भी इन बेराेजगाराें से नाैकरी के लिए आवेदन फाॅर्म के नाम पर ही वसूली हाे रही है। बुधवार काे शहर के उदयपुर-डूंगरपुर लिंक राेड पर स्थित एक वाटिका में प्रतापगढ़ की प्लेसमेंट एजेंसी राजश्री कंस्ट्रक्शन द्वारा प्लेसमेंट के माध्यम से नर्सिंगकर्मियाें की भर्ती के लिए साक्षात्कार रखा गया।
साक्षात्कार के लिए सभी अभ्यर्थियाें से एप्लीकेशन फाॅर्म भरवाया गया, जिसकी राशि एजेंसी ने 100 रुपए प्रति आवेदन की दर से वसूली। जिले में कुल 53 पदाें पर भर्ती के लिए साक्षात्कार किए गए, जिसके लिए दाेपहर तक 220 आवेदन प्राप्त हाे चुके थे। ऐसे में 22000 रुपए एजेंसी ने पहले ही दिन आवेदन शुल्क के नाम बेरोजगारों से कमा लिए
इस मामले में फर्म के परमेश्वर सिसाेदिया से बात कि ताे आवेदन शुल्क पर इतनी राशि लेने का काेई सरकारी आदेश नहीं हाेना बताया। उन्हाेंने कहा कि यह ताे हमारी एजेंसी के नाॅर्म्स हैं। इसके अनुसार लिए जा रहे हैं। बेराेजगाराें ने एक आवेदन के नाम पर 100 रुपए लेने के मामले में सीएमएचओ डाॅ. एचएल ताबियार से भी बात कि ताे उन्हाेंने हस्तक्षेप से इंकार किया और कहा कि यह भर्ती एजेंसी के माध्यम से हाे रही है।
satveer 

