स्कूलों में राजश्री याेजना शुरू 1 जून 2016 के बाद जन्मी बेटियों काे 3 किश्तों में मिलेंगे 45 हजार रुपए

स्कूलों में राजश्री याेजना शुरू 1 जून 2016 के बाद जन्मी बेटियों काे 3 किश्तों में मिलेंगे 45 हजार रुपए

चिकित्सा विभाग की तर्ज पर शिक्षा विभाग में भी बालिकाओं के लिए राजश्री योजना शुरू की गई है। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने शुक्रवार को आदेश जारी कर योजना काे किस तरह से संचालित करना है, इसके निर्देश भी दिए हैं। इस योजना का लाभ 1 जून 2016 और इसके बाद जन्म लेने वाली बालिकाओं के अभिभावकों काे तृतीय किश्त के रूप में दिया जाएगा। सरकार ने यह योजना बालिकाओं के जन्म के लिए सकारात्मक माहाैल बनाने के मकसद से शुरू की है। साथ ही बालिकाओं काे बेहतर शिक्षण व्यवस्था देना भी सरकार का उद्देश्य है। इसके अलावा संस्थागत प्रसव काे बढ़ावा देना, बालिकाओं का विद्यालय में नामांकन बढ़ाना, समाज में समानता का अधिकार देना भी उद्देश्यों में शामिल है।

योजना का लाभ जनआधार कार्ड के माध्यम से दिया जाएगा।
कक्षा 6 से 12वीं तक मिलेंगे 45 हजार रुपए : हर लाभार्थी बालिका के माता-पिता काे योजना का कुल 45 हजार रुपए दिया जाएगा। इसमें सरकारी स्कूल में कक्षा पहली में प्रवेश लेने पर 4 हजार रुपए दिए जाएंगे। बालिका के किसी सरकारी स्कूल में कक्षा 6 में प्रवेश लेने पर 5 हजार रुपए दिए जाएंगे। कक्षा 10वीं में प्रवेश लेने पर 11 हजार रुपए दिए जाएंगे। साथ ही 12वीं कक्षा पास करने पर 25 हजार रुपए दिए जाएंगे।
राजश्री याेजना के संबंध में निदेशक के आदेश मिल गए हैं और सभी सीबीईओ काे भिजवा दिए गए हैं। याेजना में अधिक से अधिक बालिकाओं काे लाभ दिलवाया जाएगा। -नेकीराम, डीईओ प्रारंभिक